Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

संभल में दंगाइयों के पत्थर से बनी नई पुलिस चौकी:सांसद बर्क के घर से 100 मीटर दूर, 9 महीने पहले मुस्लिम बच्ची ने रखी पहली ईंट

संभल : संभल हिंसा में दंगाइयों ने जो ईंट-पत्थर पुलिस पर फेंके थे, उन्हीं से चौकी बनकर तैयार हो गई। इसका नाम दीपा सराय रखा गया है। शुक्रवार को चौकी का इनॉगरेशन हुआ। इस दौरान बाकायदा हवन-पूजन किया गया। सीओ कुलदीप कुमार यजमान बने। दो पंडितों ने हवन-पूजन कराया। चौकी को गुब्बारों से सजाया गया।

चौकी सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क, हिंसा के मास्टरमाइंड और फरार गैंगस्टर शारिक साठा के घर से 100 मीटर की दूरी पर है। इसका निर्माण 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद 4 मार्च 2025 को शुरू हुआ था। मुस्लिम बच्ची इनाया के हाथों चौकी की नींव की पहली ईंट रखवाई गई थी। 9 महीने 13 दिन में चौकी बनकर तैयार हुई।

दो मंजिला चौकी में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। पूरी चौकी CCTV कैमरों से लैस है। इससे पहले संभल जामा मस्जिद के बगल में सत्यव्रत चौकी बनाई गई थी, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है।

चौकी के उद्घाटन में डीएम-एसपी ने हवन-पूजन किया।

चौकी के उद्घाटन में डीएम-एसपी ने हवन-पूजन किया।

डीएम-एसपी ने चौकी के बाहर लगे शिलापट्ट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया।

डीएम-एसपी ने चौकी के बाहर लगे शिलापट्ट से पर्दा हटाकर उद्घाटन किया।

चौकी के उद्घाटन में स्थानीय निवासी बच्ची जुनेरा फैसल ने फीता काटा।

चौकी के उद्घाटन में स्थानीय निवासी बच्ची जुनेरा फैसल ने फीता काटा।

सीओ कुलदीप कुमार ने बताया-

QuoteImage

यह क्षेत्र हिस्ट्रीशीटर अपराधियों का गढ़ रहा है। हिंसा में जो ईंट-पत्थर इस्तेमाल हुए थे, उन्हीं से इसका निर्माण किया गया है। पुलिस चौकी से क्षेत्र में सुरक्षा, निगरानी और कानून-व्यवस्था बेहतर होगी।QuoteImage

4 मार्च, 2025 को मुस्लिम कन्या इनाया के हाथों से चौकी के नींव की पहली ईट रखवाई गई थी।

4 मार्च, 2025 को मुस्लिम कन्या इनाया के हाथों से चौकी के नींव की पहली ईट रखवाई गई थी।

दीपा सराय चौकी का उद्घाटन, सुरक्षा में बढ़ावा

जुनेरा ने कहा, “मैं सेकेंड क्लास की स्टूडेंट हूं और दीपा सराय चौकी का उद्घाटन किया है। यह हमारी सुरक्षा के लिए बनी है, क्योंकि क्राइम बहुत बढ़ रहा है। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। सरकार ने इसे बनाकर बहुत अच्छा काम किया है।”

स्थानीय बच्ची जुनेरा ने दीपा सराय चौकी का उद्घाटन किया है।

स्थानीय बच्ची जुनेरा ने दीपा सराय चौकी का उद्घाटन किया है।

डीएम ने कहा- एक साल में 35 चौकियों का निर्माण प्रस्तावित

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि पिछले एक साल में 35 चौकियों का निर्माण प्रस्तावित था। उसी क्रम में दीपा सराय चौकी का निर्माण कराया गया। यह जनपद के सर्वाधिक संवेदनशील स्थानों में से एक है। लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से और स्थानीय लोगों की मांग के कारण, ताकि सभी को थाने दूर न जाना पड़े और छोटी-छोटी समस्याओं का निपटारा नजदीक ही हो सके। इस चौकी का निर्माण कराया गया है। चौकी का निर्माण रेगुलेटिड बजट में किया गया है। लोग खुश हैं, क्योंकि उन्हें न्याय मिला है और उनकी सुरक्षा अब और अधिक मजबूत हुई है।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि पिछले एक साल में 35 चौकियों का निर्माण प्रस्तावित था। उसी क्रम में दीपा सराय चौकी का निर्माण कराया गया।

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि पिछले एक साल में 35 चौकियों का निर्माण प्रस्तावित था। उसी क्रम में दीपा सराय चौकी का निर्माण कराया गया।

एसपी ने कहा- दीपा सराय चौकी को रणनीतिक स्थान पर बनाया गया

पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को हरिहर मंदिर और जमा मस्जिद के सर्वे विवाद के बाद जनपद संभल के विभिन्न क्षेत्रों में हिंसा हुई थी। जिन लोगों ने हिंसा में भाग लिया, उनका अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि उन क्षेत्रों में चौकी स्थापित करना आवश्यक है। इसी क्रम में दीपा सराय चौकी को रणनीतिक स्थान पर बनाया गया है।

चौकी का निर्माण और बजट

इससे पहले वहां एक छोटी लोहे की टपरी थी, जिस स्थान पर चौकी का निर्माण कराया गया। डीएम ने इस परियोजना के लिए 52 लाख रुपए की स्वीकृति दी थी और सहयोग से चौकी का निर्माण पूरा हुआ। चौकी के निर्माण में उन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, जो दंगाइयों ने पुलिस कर्मियों पर फेंके थे और जिनसे चोटें आई थीं। कुल 15 टोलियों के पत्थरों का भी उपयोग किया गया। आज दीपा सराय की एक बच्ची ने चौकी का उद्घाटन किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *