Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

GATE Admit Card 2026 Link: गेट एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड, परीक्षा 7 फरवरी से

दैनिक उजाला, एजुकेशन डेस्क : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT guwahati) की द्वारा अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाए गए हैं जिसे अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड का लिंक पोर्टल goaps.iitg.ac.in पर उपलब्ध करवाया गया है। साइट के साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

गेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर नोटिफिकेशन में E 2026 Admit Card has been released and is now available for download from the (GOAPS Portal) पर क्लिक करें। 
अब आपको एनरोलमेंट आईडी, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

4 दिनों में होगा एग्जाम

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट 2026 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में संपन्न करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक करवाया जायेगा।

Gate exam date

सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो एडमिट कार्ड की प्रति एवं एक वैलिड पहचान पत्र (आधार  कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना आईडी कार्ड एवं एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। 

गेट 2026 के लिए 28 अगस्त 2025 से 13 अक्टूबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *