कोलकाता/गुवाहाटी : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। देश कांग्रेस को लगातार नकार रहा है। जनता को गुड गवर्नेंस चाहिए, उसे विकास चाहिए। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस कई साल तक सत्ता में रही, वहां से वो हार गई।
मोदी ने कलियाबोर में ₹6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। पीएम ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
पीएम की बातें…
- हर साल जब ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ता है तो यहां के वन्यजीव ऊंचे इलाकों की ओर निकलते है। रायनो हाथी सड़क के किनारे फंस जाते है। इसीलिए यहां 90 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- पिछले कुछ वर्षों में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इससे गाइड, ट्रैवल एजेंसियों, होटल, हस्तशिल्प कलाकारों और स्थानीय लोगों को आय के नए अवसर मिले हैं।
- असम आज दुनिया को दिखा रहा है कि विकास के साथ-साथ विरासत को कैसे संभाला जा सकता है। दशकों तक लोगों को लगता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे रह गए हैं। इस सोच को बदलने का काम किया गया और नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी गई।
- कांग्रेस ने असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया। इनकी सरकार के दौरान असम में घुसपैठ बढ़ती गई। कांग्रेस को असम के इतिहास, संस्कृति और आस्था से कोई सरोकार नहीं था।
- कांग्रेस की नीति है कि घुसपैठियों को बचाओ, उनकी मदद से सत्ता पाओ, बिहार में कांग्रेस ने घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाली, बिहार ने इन्हें बाहर कर दिया, मुझे विश्वास है असम भी यही करेगा।
उद्घाटन

पीएम मोदी ने काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी।

पीएम मोदी ने असम में अमृत भारत एक्स्प्रेस को हरी झंडी दिखाई।

उद्घाटन से पहले अमृत भारत एक्सप्रेस को सजाया गया।

कलियाबोर में स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस।
दोपहर में मोदी बंगाल जाएंगे
पीएम मोदी दोपहर 3 बजे असम से पश्चिम बंगाल लौटेंगे। यहां के सिंगूर के बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित ₹830 करोड़ के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी इनॉगरेशन करेंगे। फिर 3:45 बजे रैली करेंगे।
पीएम बोले- असम अब दिल्ली के पास, हाशिए पर नहीं रहेगा
मोदी ने कहा कि काजीरंगा भारत की बायो डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है। बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है।”
कांग्रेस असम को 2 हजार करोड़ रुपए देती थी। लेकिन भाजपा सरकार विकास के लिए असम को 10 हजार करोड़ रुपए दे रही है। यानी कि कांग्रेस सरकार के बजट से 4 गुना ज्यादा। नॉर्थ ईस्ट अब दिल्ली के पास है, अब ये हाशिए पर नहीं रहेगा।

