Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा के बलदेव में प्रसूता और नवजात की मौत पर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, पीड़ित पिता ने दी तहरीर

मथुरा (बलदेव) : थाना क्षेत्र बलदेव में प्रसूता महिला और नवजात शिशु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।

अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास क्षेत्र के नगला अहिवासी निवासी संतोष गौड़ ने बलदेव थाने पहुंचकर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पुत्री नीतेश गौड़ की शादी 20 अप्रैल 2022 को बलदेव निवासी हेमंत पांडेय उर्फ दाऊजी के साथ की थी। विवाह में उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों सहित लगभग 11 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा मोटरसाइकिल व अन्य सामान की मांग को लेकर उनकी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

पीड़ित पिता के अनुसार 13 मार्च 2023 को उनकी पुत्री ने ऑपरेशन के माध्यम से एक बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद 7 फरवरी 2026 की रात प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल पक्ष ने उसे समय रहते अस्पताल नहीं पहुंचाया और घर पर ही प्रसव कराने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमीरपुर, बलदेव ले जाया गया, जहां 8 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे प्रसूता और नवजात की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना परिजनों को बाद में दी गई।

तहरीर में सास, ससुर, देवर और पति पर जानबूझकर लापरवाही एवं साजिशन मौत का आरोप लगाया गया है तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

थाना प्रभारी का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *