Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

MP : सरकारी स्‍कूलों में एक मई से 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

भोपाल : जानकारी के अनुसार मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2023-24 का शैक्षणिक सत्र 17 अप्रैल से प्रारंभ होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को मध्‍य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2023-24 के लिए अवकाश घोषित कर दिए हैं।

विभागीय अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अवकाश की तिथि एक जैसी रहेंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2023-24 में शासकीय विद्यालयों के लिए जो अवकाश घोषित किए हैं उसके मुताबिक 1 मई 2023 से 15 जून तक विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जबकि शिक्षकों के लिए 1 मई 2023 से 9 मई 2023 तक ग्रीष्मकालीन घोषित है। इसी तरह दशहरे का अवकाश 23 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 घोषित किया गया है ये विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के ही लिए हैं। दीपावली के अवकाश की बात करें तो 10 नवंबर से 15 नवंबर 2023 तक अवकाश घोषित है जो कि विद्यार्थियों व शिक्षकों दोनों के लिए है। सर्दी की छुट्टियां 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक विद्यार्थियों व शिक्षकों दोनों के लिए घोषित की गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *