Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

यूपी STF ने माफ‍िया अतीक के बेटे असद और साथी गुलाम को मिट्टी में म‍िलाया

लखनऊ : उमेश पाल हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोप‍ित माफ‍िया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed Encounter) को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ के दौरान मार ग‍िराया। असद के साथ उसका साथी गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। इस दौरान पुल‍िस ने अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद क‍िए हैं।

एसटीएफ की ओर से बताया गया कि इन लोगों की घेराबंदी हुई तो असद अहमद और गुलाम फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने इस एनकाउंटर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से विदेश में बने हथियार बरामद हुए हैं।
उन्होंने बताया कि हमारी टीम डेढ़ महीने से इन लोगों के पीछे जुटी हुई थी। आज जाकर हमें बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहलेये दोनों चकमा देकर भाग निकले थे।

15 दिन तक दिल्ली में पनाह लेने के बाद बचने के ल‍िए भागे थे असद और गुलाम
वारदात के बाद असद सहित पांच अभियुक्तों पर पांच पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। बताया गया है कि 15 दिन तक दिल्ली में पनाह लेने के बाद भाग निकले थे। मगर दिल्ली में पकड़े गए असलहा तस्कर और ड्राइवर से मिले सुराग के आधार पर डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार की टीम ने पूछताछ के बाद दोनों का पीछा किया और मुठभेड़ में मार गिराया।

सीएम योगी ने की एसटीएफ की सराहना
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है। वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है। हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है। इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *