Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

सीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस महीने के आखिर में जापान और सिंगापुर के दौरे पर जाने वाले हैं

लखनऊः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सिंगापुर-जापान यात्रा के दौरान सीएम योगी अरबों डॉलर के निवेश की तलाश करेंगे। विदेश में सीएम योगी यूपी को भारत के अगले औद्योगिक पावरहाउस बनाने के रूप में पेश करेंगे। सीएम योगी के विदेश दौरे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। 

अखिलेश ने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में सीएम योगी को जापान के क्योटो शहर जाने की सलाह दी है। एक्स हैंडल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी का नाम लिखे बगैर कहा, ‘जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा। 

वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे। ये मुख्यमंत्री जी का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे। ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने क़रीबियों से भी साझा करेंगे।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *