Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

ब्रज का मूल भाव है शास्त्रीय संगीत : विवेक अग्रवाल

  • वृंदावन में आयोजित होने वाले स्वामी हरिदास संगीत महोत्सव में शामिल होने की अपील

दैनिक उजाला, मथुरा : ब्रज की सांस्कृतिक पहचान में शास्त्रीय संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपरा का विशेष स्थान है। आगामी दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। महोत्सव में युवाओं की भागीदारी को लेकर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।

इसी क्रम में समिति सदस्य निखिल भारद्वाज ने जीएलए विश्वविद्यालय के सीएफओ डॉ. विवेक अग्रवाल को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण प्रदान किया। आमंत्रण के दौरान विवेक अग्रवाल ने कहा कि शास्त्रीय संगीत समूचे ब्रज का मूल भाव है और इस कला को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को इसके बारे में जानना जरूरी है। स्वामी हरिदास जी कितने तपस्वी थे, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने संगीत के तप से विश्वविख्यात श्री बांके बिहारी जी को प्रकट किया। ऐसे महान संत के जन्मोत्सव पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके सम्पूर्ण जीवन शैली पर भी प्रकाश डालता है, जिसका साक्षी बनना गर्व की बात है और साथ ही साथ युवाओं के लिए आकर्षण दूसरे दिन सूफी व भक्ति संगीत एवं कवि सम्मेलन रहेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों ही दिन संगीत व नृत्य से प्रांगण भक्तिमय होगा और हजारों लोग इसके साक्षी बनेंगे।

18 सितंबर को शास्त्रीय संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां

महोत्सव के पहले दिन 18 सितंबर को शाम 7:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद कृष्ण वंदना, अजीत सिंह व स्वामी हरिदास अकादमी के छात्रों द्वारा कथक नृत्य, विशाल कृष्ण एवं वसुंधरा शर्मा द्वारा कथक प्रस्तुति, प्रकृति वहाने एवं संस्कृति वहाने द्वारा संतूर एवं सितार वादन तथा भारतीय शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियां होंगी। भारतीय शास्त्रीय गायन में मनाली बॉस, रामकुमार मिश्रा (तबला) और धर्मनाथ मिश्रा (हारमोनियम) अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

19 सितंबर को सूफी-भक्ति संगीत और कवि सम्मेलन

महोत्सव के दूसरे दिन 19 सितंबर को रागीत—सूफी एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी, जिसमें प्रियानी वाणी पंडित अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, शशिकांत यादव, मनवीर मधुर, शम्भु शिखर, स्वयं श्रीवास्तव और मुमताज नसीम करेंगे।

दो दिवसीय यह महोत्सव 18 और 19 सितंबर को बन महाराज कॉलेज, वृन्दावन में आयोजित किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *