मथुरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आ रही हैं। वह आज शाम को सेना के हेलीकॉप्टर से आर्मी एरिया में बने हैलीपेड पर पहुंचेगी। यह से वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। इसके बाद वह यहां से वह प्रेम मंदिर जाएंगी।
3 दिन की धार्मिक यात्रा पर आ रहीं राष्ट्रपति अपने दौरे की शुरुआत इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने के साथ करेंगीं। राष्ट्रपति के इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन खास तैयारी कर रहा है। मंदिर को देसी विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान के लिए भी खास पोशाक तैयार कराई गई है। राष्ट्रपति यहां आधा घंटे रहेंगी।

राष्ट्रपति के इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन खास तैयारी कर रहा है
भगवान के दर्शन कर करेंगी आरती
राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू इस्कॉन मंदिर में मुख्य द्वार से एंट्री करने के बाद इस्कॉन के संस्थापक ए सी भक्तिवेदांत श्रील प्रभुपाद की समाधि पर जाएंगी। यहां पुष्प अर्पित करेंगी। इसके बाद वह मुख्य मंदिर पहुंचेगी। जहां वह भगवान कृष्ण बलराम,राधा कृष्ण और निताई गौर के दर्शन करेंगी। इस दौरान वह आरती भी करेंगी। राष्ट्रपति इस्कॉन मंदिर में गौ पूजन भी करेंगी।

इस्कॉन मंदिर में राष्ट्रपति भगवान कृष्ण बलराम,राधा कृष्ण और निताई गौर के दर्शन करेंगी
प्रेम मंदिर की देखेंगी खूबसूरती
इस्कॉन मंदिर से राष्ट्रपति का काफिला जगद्गुरु कृपालु परिषद द्वारा बनवाये गए प्रेम मंदिर पहुंचेगा। जहां राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगी। वहीं सफेद इटेलियन पत्थर से बने इस मंदिर की खूबसूरती निहारेंगी। इस दौरान वह वॉटर लाइट शो में चलने वाली भगवान की लीलाओं को भी निहारेंगी।

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगी। वहीं सफेद इटेलियन पत्थर से बने इस मंदिर की खूबसूरती निहारेंगी
सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े आला अधिकारियों ने वृंदावन में डेरा जमा दिया है। दौरे के दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 2000 से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। ADG आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ,DIG शैलेश पांडे ने पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए सख्त निर्देश दिये कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

