Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

लखनऊ-अयोध्या में ओले गिरे, दिन में अंधेरा छाया:प्रयागराज समेत 20 जिलों में तेज बारिश

  • काशी में आंधी, मिर्जापुर में किसान की मौत

लखनऊ/प्रयागराज/वाराणसी/मथुरा : यूपी में मौसम बिगड़ गया है। लखनऊ में शुक्रवार सुबह 10 बजे अचानक अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इससे पहले प्रयागराज और मथुरा में तेज बारिश हुई। धूलभरी आंधी चली। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चे और दफ्तर के लिए निकले लोग रेनकोट और छातों के साथ नजर आए।

ऐसे ही नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मेरठ समेत 25 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। काशी में भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हो रही है। घाटों पर दुकान लगाने वाले लोग सामान समेटकर वापस लौट गए। अयोध्या में बारिश के साथ मटर के दाने बराबर ओले गिरे। मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

इस बीच, कानपुर समेत 33 शहरों में काले बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदल गया है। अगले 2 दिन मौसम बिगड़ा ही रहेगा। 40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गरज चमक के साथ बारिश भी होगी।

इससे पहले, गुरुवार को गाजियाबाद, हाथरस, संभल समेत कई जिलों में देर रात आंधी के साथ बारिश हुई थी। सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए थे। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी उखड़ गए थे। तेज हवा से खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा तापमान बांदा (39.6°C) और सबसे कम बिजनौर (13.5°C) रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले 24 घंटे तक पूरे प्रदेश बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। इसके बाद इसका असर कम हो जाएगा। पिछले 24 घंटे में मथुरा में सबसे तेज 87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हवा की रफ्तार नोएडा में 59 किमी, आगरा और बुलंदशहर में 57 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बागपत और बुलंदशहर में करीब 6 मिमी रिकॉर्ड हुई।QuoteImage

लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए थे। अचानक सुबह 10 बजे अंधेरा छा गया। सड़कों पर कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया।

लखनऊ में सुबह से ही बादल छाए थे। अचानक सुबह 10 बजे अंधेरा छा गया। सड़कों पर कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया।

लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने से अंधेरा छा गया।

लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने से अंधेरा छा गया।

प्रयागराज में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। सड़कों पर बाइक से निकले लोग बरसात एन्जॉय करते नजर आए।

प्रयागराज में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। सड़कों पर बाइक से निकले लोग बरसात एन्जॉय करते नजर आए।

तस्वीर वाराणसी की है। तेज हवा के बीच लोग सुबह-सुबह गंगा में नाव की सवारी करते दिखाई दिए।

तस्वीर वाराणसी की है। तेज हवा के बीच लोग सुबह-सुबह गंगा में नाव की सवारी करते दिखाई दिए।

प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में भी झमाझम बारिश हुई। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

भदोही में अचनाक मौसम बदल गया। स्कूल के लिए निकले बच्चे छाते से खुद को बचाते नजर आए।

भदोही में अचनाक मौसम बदल गया। स्कूल के लिए निकले बच्चे छाते से खुद को बचाते नजर आए।

नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं।

नोएडा में सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। पश्चिमी यूपी से शुरू हुआ बारिश का दौर पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है। आज और कल इसका इसका असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

  • 21 मार्च – पश्चिमी-पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
  • 22 मार्च – पश्चिमी-पूर्वी यूपी के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी।

अमरोहा में मौसम का मिजाज बदला, बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई

अमरोहा में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार सुबह तेज बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड भी बढ़ गई है। सुबह से ही ठंडी ठंडी हवाएं चल रही है।

अयोध्या में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरे

  • अयोध्या में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ रुदौली क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि जिले के अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
  • रुदौली में बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
  • बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसलें जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जौनपुर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, कई जगह गेहूं फसल गिरी

जौनपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बिजली चमकने लगी। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। कई जगह पर गेहूं फसल गिर गई। कुछ स्थानों पर सरसों की फसल कटी पड़ी है, जो गीली हो गई। आलू की खुदाई का काम भी प्रभावित हो गया है। आम के बौर पर भी असर पड़ा है।

हालांकि, कृषि अधिकारियों का कहना है कि अभी इससे फसलों में कोई खास नुकसान नहीं है। मौसम के बीच तापमान में भी गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान कम होकर 31 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बागपत में 8 घंटे से रुक-रुक कर बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी

बागपत में पिछले करीब 8 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के मुताबिक, इस समय गेहूं और सरसों की फसल तैयार है। लगातार हो रही बारिश और नमी के कारण फसल गिरने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

गाजियाबाद में लगातार तीसरे दिन बारिश, तेज हवा भी चल रही

गाजियाबाद में लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान कम और बारिश जैसा मौसम रहने का अनुमान है। इससे पहले 18 मार्च की देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा से है।

मुरादाबाद में तेज बारिश, सड़कों पर सन्नाटा; 2 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

मुरादाबाद में तेज बारिश हो रही है। तेज हवा चल रही है। बादल गरज रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा छा गया है।

गोंडा में काले घने बादल छाए, हल्की हवा के साथ बारिश हो रही

गोंडा में शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में काले घने बादल छा गए और हल्की हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

अचानक हुए इस परिवर्तन से लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक, इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

फर्रुखाबाद में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू

फर्रुखाबाद में शुक्रवार को अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए हैं। तेज हवा चल रही है। बूंदाबांदी हो रही है। गुरुवार देर रात भी तेज हवा के साथ बारिश हुई थी। नवाबगंज में भी देर रात बारिश हुई थी।

लखनऊ में बादल गरज रहे, बिजली चमक रही; दोपहर बाद आंधी का अलर्ट

लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हैं। वीडियो हजरतगंज का है। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर बाद आंधी चलेगी।

लखनऊ में दिन में अंधेरा छाया, तेज बारिश शुरू; मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी किया

लखनऊ में दिन में अंधेरा छा गया है। तेज बारिश शुरू हो गई है। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने से अंधेरा छा गया है। सुबह से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है।

मौसम विभाग की तरफ से आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा।

मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

  • मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के चांदलेवा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिशंकर के रूप में हुई है।
  • बताया गया कि हरिशंकर रोज की तरह अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई।
  • बिजली की चपेट में आने से हरिशंकर गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संभल में बूंदाबांदी के बाद मौसम बदला, सुबह हुआ ठंड का एहसास

संभल में देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम ने करवट ली है। सुबह 7 बजे से फिर से हल्की बारिश हो रही है। इस वजह से न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सुबह हुई। दिन में अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है।

बदलते मौसम के साथ सुबह-शाम ठंडक का एहसास फिर से शुरू हुआ है। लोगों ने अलाव जलाकर ठंडे मौसम से खुद को बचाने का प्रयास किया।

हाथरस में मौसम का मिजाज बदला, घने बादल छाए, हल्की बारिश शुरू

हाथरस में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया। पहले आसमान में घने बादल छाए और उसके बाद हल्की बारिश भी शुरू हो गई। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। सुबह बारिश की वजह से सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित नजर आई। सड़कों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही तो लोग बारिश से बचने के लिए छाता आदि का प्रयोग करते हुए नजर आए। बारिश से गेहूं, आलू, सरसों आदि की फसलों को नुकसान है।

जालौन में बदला मौसम का मिजाज, हल्की-हल्की फुहारें पड़ रहीं, तेज हवा भी चल रही

  • जालौन में शुक्रवार को जिले में सुबह से ही हल्की-हल्की फुहारें पड़ने और तेज हवाएं चलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बीते कुछ दिनों से जहां तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था, वहीं अब इसमें गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
  • सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। इसके साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक सुहाना बना दिया। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ, जो मार्च महीने में असामान्य माना जा रहा है।

आगरा में सुबह से बारिश हो रही, लोगों को गर्मी से राहत मिली

आगरा में सुबह से बारिश हो रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान 19°C पहुंच गया है। आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 17°C रहने का अनुमान है।

अलीगढ़ में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही, काले बादल भी छाए

अलीगढ़ में गुरुवार शाम को गरज के साथ हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी बादल छाए हुए हैं। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो रही है।

मथुरा में सुबह से तेज बारिश, तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट

मथुरा में फिर शुरू बारिश शुरू हो गई है। देर रात आंधी के साथ तेज बारिश हुई थी। कुछ देर के ब्रेक के बाद सुबह फिर तेज बारिश शुरू हुई। इससे मौसत बदल गया है। तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *