Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

चीन नहीं अब भारत है दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, देखें जनसंख्या

नई दिल्ली : भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। वहीं 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे पायदान पर आ गया है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या में 1.56 फीसदी का उछाल आया है। भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। बता दें कि यह रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है।

इस संबंध में NFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का नाम ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ है। यह आंकड़े ‘डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स’ की श्रेणी में दिए गए हैं।

UNFPA के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया, ‘हां, यह स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है।’ जेफरीज ने कहा, ‘दरअसल दोनों देश की तुलना करना काफी कठिन है। क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है।’ उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में यह साफ है कि चीन की आबादी पिछले साल अपने चरम पर पहुंच गई और अब इसमें गिरावट आने लगी है। वहीं भारत की आबादी फिलहाल बढ़ रही है। हालांकि भारत की आबादी के ग्रोथ रेट में भी 1980 के बाद से गिरावट देखी जा रही है। इसका मतलब यह है कि भारत की आबादी बढ़ रही है लेकिन इसकी दर पहले के मुकाबले अब कम हो गई है।

भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद

इस रिपोर्ट में भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है। इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं। 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है। लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है। यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है। वहीं, चीन में हालाल खराब हो गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *