Breaking
Sat. Feb 7th, 2026

ग्लोबल बौद्ध समिट में बोले पीएम मोदी, हर राष्ट्र की प्राथमिकता देशहित संग विश्व हित भी हो

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक बौद्ध समिट के उद्घाटन सत्र का उद्घाटन किया. दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के सहयोग से 20-21 अप्रैल को राजधानी के अशोक होटल में किया जा रहा है. इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़कर एक बोध हैं. बुद्ध स्वरूप से आगे बढ़कर एक सोच हैं. बुद्ध चित्रण से आगे बढ़कर एक चेतना हैं.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, अमृतकाल में भारत के पास अपने भविष्य के लिए विशाल लक्ष्य भी हैं और वैश्विक कल्याण के नए संकल्प भी हैं। भारत ने आज अनेक विषयों पर विश्व में नई पहल की हैं और इसमें हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा भगवान बुद्ध हैं।

विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहाकि, बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़ कर एक बोध हैं, बुद्ध स्वरूप से आगे बढ़कर एक सोच हैं, बुद्ध चित्रण से आगे बढ़कर एक चेतना हैं और बुद्ध की ये चेतना चिरंतर है निरंतर है। यह सोच शाश्वत है, ये बोध अविस्मरणीय है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *