Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग, 4 जवान शहीद

जम्मू : पुंछ के भाटादूडियां क्षेत्र में जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसमें चार जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और सेना को भी सूचित किया गया है। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन ने आग कैसे पकड़ी, फिलहाल इसकी भी जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर हुआ। जहां सेना के एक वाहन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अभी तक सेना के चार जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। हालांकि शहीद हुए जवानों की पहचान अभी क्लियर नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर भाटादूडियां क्षेत्र में हुआ।

हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सेना के एक वाहन में लगी भीषण आग नजर आ रही है। आग इतनी भीषण थी कि जवान जबतक निकलते तब तक चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सेना के ट्रक में आग लगी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *