Breaking
Sat. Sep 19th, 2026

सलमान, शाहरुख, कोहली सहित कई दिग्गजों के Twitter अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जानें अब क्या होगा

नई दिल्ली : ट्विटर ब्लू टिक के लिए अब पैसे देने होंगे। जो यूजर सब्सक्रिप्शन फीस नहीं देंगे, उनका ब्लू टिक हटा दिया जाएगा…. यह घोषणा ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने काफी पहले कर दी थी। सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देने वाले हजारों यूजरों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ब्लू टिक लीगेसी चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की गई थी। 20 अप्रैल रात 12 बजे के बाद ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। कंपनी ने उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया था। जिन लोगों के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है कि उसमें कई दिग्गज शामिल है। ब्लू टिक हटाए जाने वालों में से यूपी CM योगी आदित्यनाथ, क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, एक्टर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। कई बड़े अधिकारी, समाजसेवी, मशहूर वकील, पत्रकार सहित अन्य लोगों के ट्विटर प्रोफाइल से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। ब्लू टिक हटाने जाने के बाद ट्विटर पर #Bluetick ट्रेंड में है। कई लोग ब्लू टिक हटाने जाने पर टाटा, खत्म, बाय बाय पोस्ट करते हुए अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं।

ट्विटर ब्लू टिक कैसे वापस पाएं?

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही इसके बारे में ऐलान किया था। उन्होंने कहा था, ‘लीगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 4/20 है।’ इससे पहले उन्होंने ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन फीस का ऐलान किया था। अब जब लाखों यूजरों का ब्लू टिक हटा दिया गया है तो लोग यह जानना चाहते हैं कि अब ब्लू टिक कैसे वापस हासिल किया जाए?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *