Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

साकेत कोर्ट में महिला पर फायरिंग से भड़के अरविंद केजरीवाल, अमित शाह पर साधा निधाना

नई दिल्ली : दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि वकील के कपड़े पहनकर आए शख्स ने अपनी पत्नी पर गोली चलाई, जो महिला के पेट में लगी। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। एक से अधिक हमलावर बताए जा रहे हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल चार राउंड फायर किए गए हैं। फायरिंग के पीछे के कारण साफ नहीं है, लेकिन पुलिस आपसी विवाद मानकर जांच कर रही है।

साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

गवाही देने कोर्ट आई थी लड़की

बताया गया कि जिस लड़की पर गोलियां चलाई गई वह एक मामले में गवाह है। शुक्रवार को अदालत में बयान देने के लिए पहुंची थी। वह एक मामले में गवाह है। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *