नोएडा : नोएडा में सोमवार सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन कवरेज कर रहे पत्रकारों पर पुलिस ने लाठियां चला दीं। भास्कर रिपोर्टर साकेत आनंद से भी पुलिस ने मारपीट की है। पत्रकारों ने DCP नोएडा सेंट्रल सव्या गोयल से घटना पर नाराजगी जताई और आरोपी पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।
इधर, प्रदर्शन कर रहे वर्कर्स को घसीटकर बस में डालकर हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री के लोगों को निकालने के लिए वर्कर्स से मारपीट भी की गई है।
वर्कर्स ने अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव, तोड़फोड़ की थी। हाथ में डंडे लेकर सैकड़ों पर कर्मचारी जुलूस निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, वो रुकेंगे नहीं।

पुलिसकर्मी जितेंद्र सिंह ने भास्कर रिपोर्टर साकेत आनंद से मारपीट की।
कवरेज के दौरान भास्कर रिपोर्टर को पुलिस ने डंडा मारा, वर्कर्स को जबरन हिरासत में लिया
नोएडा में कवरेज के दौरान भास्कर रिपोर्टर साकेत आनंद से पुलिस ने मारपीट की। वर्कर्स को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर हिरासत में लिया गया है। फैक्ट्री के लोगों को निकालने के लिए वर्कर्स से मारपीट भी की गई है।
योगी बोले- हमारी सरकार श्रमिकों के साथ, अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहिए
योगी ने मुजफ्फरनगर में कहा- औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहें। मैं सभी उद्यमियों से भी कहना चाहूंगा कि श्रमिकों-कार्मिकों के साथ सीधे संवाद करें। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है। उद्यमी को सुरक्षा देगी। हर श्रमिक को संरक्षण देगी। उचित मानदेय देगी। गत वर्ष ही कॉर्पोरेशन बना दिया है। इस महीने से उसकी सिफारिश लागू हो रही है। इसलिए औद्योगिक अशांति पैदा करने वालों से सावधान रहिए। ये अपील मैं हर श्रमिक से करना चाहूंगा। योगी ₹951 करोड़ से अधिक लागत की 423 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने मुजफ्फरनगर पहुंचे थे।

