Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

मथुरा के बलदेव में सपाइयों ने मनाई बाबा साहब की जयंती

दैनिक उजाला, मथुरा/बलदेव : बलदेव के होली वाले मोहल्ले में वरिष्ठ सपा नेता एडवोकेट गौरव किशनपुरिया एवं सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव पंडित गौरव पांडेय के तत्वावधान में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया।

इस अवसर पर पंडित गौरव पांडेय ने कहा कि बाबा साहब का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा वह उतना दहाड़ेगा। साथ ही उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश भी दिया।

वहीं बलदेव के कटारा मैरिज होम में समाजवादी मजदूर सभा द्वारा भी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी रणबीर धनगर, सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव बादल राज बंसल, उपदेश पाण्डेय, शंकर जाटव, डॉ. पुष्पेंद्र, सियाराम, मुन्ना, प्रेमलाल तोमर, कृष्णकांत चौधरी, नीलम गौतम, रीना कौर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *