Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

अयोध्या के रुदौली में चार साप्ताहिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण 25 अप्रैल से, यहां से लें आवेदन

अयोध्या : मानव विकास प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में चार साप्ताहिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल से त्रिवेणी-सागर कॉम्पेलक्स अमानीगंज-रुदौली में किया जा रहा है।
ब्यूटीशियन प्रशिक्षण में थ्रेडिंग, जूड़ा-चोटी, हेयरस्टाइल, पेडिक्योर, ब्लीच, फेशियल, मेकअप आदि के बारे में प्रायोगिक व सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी।

संस्थान की चेयरमैन रजनी कुशवाहा ने कहा कि हमारी संस्था मोदी व योगी की विचारों से प्रेरित होकर महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनको स्वयं का रोजगार स्थापित करने के साथ उद्यमी बनने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित करती है।

मानव विकास प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ की तकनीकी प्रशिक्षक शालिनी शर्मा ने बताया कि इच्छुक महिलाएँ पशु औषधि केंद्र व फीड्स सेन्टर, त्रिवेणी-सागर कॉम्पेलक्स, मलिकज़ादा अयोध्या में संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *