Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

कृष्ण कन्हाई ने कृष्ण कला को जीवन्त रखा है : गृहमंत्री

वृन्दावन : आपने कृष्णा कला को जीवन्त रखा है ये कहना है गृहमंत्री अमित शाह का। गुरूवार शाम को जब देश के प्रसिद्ध चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई की उनसे नार्थ ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय में भेंट की तथा कृष्ण कन्हाई ने पटका ओढाकर गृहमंत्री का आभिनन्दन किया तथा अपना बनाया हुआ भगवान कृष्ण का 3′- 6′ फुट का चित्र भेंट किया और अपनी कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।
कृष्ण कन्हाई के साथ उनके चित्रकार बेटे अर्जुन कन्हाई जो कला के क्षेत्र मे तीसरी पीढी हैं को देख कर खुश हुये तथा बधाई दी।

गृहमंत्री ने वृन्दावन मे बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की भीड के बारे मे भी चिन्ता व्यक्त की। इस विषय पर बहुत देर तक चर्चा हुई। गृहमंत्री ने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष मे लगे अटलजी के पोट्रेट की भूरी-भूरी प्रसंशा की तथा इतना जीवन्त चित्र बनाने के लिये कृष्ण कन्हाई को बधाई दी।

कृष्ण कन्हाई ने उनको वृन्दावन आकर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन तथा अपनी आर्ट गैलरी का अवलोकन करने का निमंत्रण भी दिया, जिसे गृहमंत्री ने स्वीकार कर शीघ्र आने का आश्वासन दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *