Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

बलदेव में बीजेपी प्रत्याशी मेरूकांत का लगातार जनसंपर्क

  • घर-घर पहुंचकर बीजेपी प्रत्याशी ने मांगे वोटे, मिला जन आशीर्वाद

बलदेव : नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह् वितरित हो चुके हैं। ऐसे में निर्दलीय और पार्टी प्रत्याशियों के जनसम्पर्क कार्यक्रम भी बढ़ गए हैं। नगर के बीजेपी प्रत्याशी मेरूकांत भी लगातार जनसंपर्क में जुटे हैं।

मेरूकांत के साथ जनसंपर्क में चल रहे लोगों के सैलाब को देखते हुए अन्य प्रत्याशियों ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में बढ़ोत्तरी की है। बलदेव नगर में अधिकतर जनसम्पर्क रात्रि के दौरान किया जा रहा है।

दाऊजी महाराज मंदिर में मंगला दर्शन करने पहुंचे मेरूकांत पांडेय ने बताया कि बलदेव वासियों का लगातार अशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे में संभावना भी बढ़ गई और वह अध्यक्ष पद हासिल करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *