Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

यूपी बोर्ड 10वीं में कशिश और अंशिका ने किया टॉप:टॉप-3 में 5 लड़कियां, कुल 90.42% छात्र पास; 25.89 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

प्रयागराज : यूपी बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले हैं। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं।

इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने अपनी जगह बनाई। खास बात यह है कि इनमें 5 लड़कियां हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल परीक्षा खत्म होने के 44 दिन बाद यानी 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। इस तरह पिछली बार के मुकाबले इस बार 2 दिन पहले ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

blog images

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, 2026 में 10वीं में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए। इनमें 14 लाख 38 हजार 682 छात्र और 13 लाख 12 हजार 263 छात्राएं थीं। 25.89 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। 1.61 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

10वीं की परीक्षाएं सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुई थीं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल की कॉपी चेक करने के लिए 96,804 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। करीब 1.57 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें

टॉपर कशिश के गणित, विज्ञान और सोशल साइंस में 99 नंबर, देखिए मार्कशीट

टॉपर अंशिका के गणित में पूरे 100 नंबर, देखिए मार्कशीट

पिछले पांच साल से लड़कियां ही अव्वल

10वीं के रिजल्ट में पिछले पांच साल से लड़कियां ही अव्वल रही हैं। पिछले साल यानी 2025 में 93.87% लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़के 86.66% ही पास हुए थे। इसी तरह 2024 में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 88.42% रहा, छात्रों का 10 प्रतिशत कम 77.78% ही रहा था। 2023 में छात्रों का प्रतिशत महज 86 प्रतिशत था, जबकि छात्राओं का प्रतिशत 93.35% पहुंच गया था। 2022 में लड़कियां 91.69% और लड़के 85.25% पास हुए थे। ऐसे ही 2021 में 99.55% लड़कियां और 99.52% लड़के पास हुए थे।

हाई स्कूल परीक्षा का विवरण

blog images

टॉपर कशिश वर्मा

blog images

हाई स्कूल में सीतापुर की टॉपर कशिश वर्मा ने टॉप किया है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *