Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, टॉप-3 में सिर्फ लड़कियां

प्रयागराज : यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हो गया। 12वीं में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-3 में सभी 5 लड़कियां हैं।

सीतापुर की शिखा वर्मा ने यूपी टॉप किया है। शिखा ने 97.60 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20 फीसदी नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी दो छात्राएं हैं। सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी नंबर मिले हैं।

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

blog images

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आंकड़ों के अनुसार, 2026 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 24 लाख 79 हजार 352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। सभी 75 जिलों में 8033 केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू हुईं। दो पालियों में परीक्षा हुई। 12 मार्च को परीक्षा समाप्त हुई। इंटरमीडिएट के 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

प्रदेश में कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने के लिए 55,976 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। 18 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक मूल्यांकन चला। इंटरमीडिएट की 1 करोड़ 23 लाख कॉपियां चेक की गईं।

पिछले साल यानी 2025 में परीक्षा खत्म होने के 44 दिन बाद 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे। तब 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुई थीं। इस बार 42वें दिन बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने जा रहे हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट> क्लिक करें

हर बार बेटियां अव्वल ही रहीं

12वीं में हर बार बेटियां ही अव्वल रही हैं। 2025 में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 86.37 था, जबकि लड़कों का 10% कम 76. 60% रहा। 2024 में भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। छात्राओं का रिजल्ट 83 प्रतिशत जबकि छात्रों का 69.34% रहा। यह पांच सालों में सबसे बड़ा 14% का अंतर था। 2023 में लड़कियों का प्रतिशत 90.15, जबकि लड़कों प्रतिशत 81.21 रहा था। ऐसे ही 2022 में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 90.15, जबकि लड़कों का 81.21 रहा था।

इंटरमीडिएट रिजल्ट का विवरण

blog images

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *