- एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लाइन नजर आ रही है और उसे केदारनाथ धाम में दर्शन का बताया जा रहा है
अब तो हर किसी के पास फोन है और उसका फायदा भी लोग खूब उठाते हैं। लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, अनोखा या फिर ध्यान खींचने जैसा दिख जाता है तो लोग तुरंत ही फोन बाहर निकालते हैं और वीडियो बनाने लग जाते हैं। कई लोग उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होगी या फिर जिसने आपको भी हैरान किया होगा। अभी भी एक वीडियो वारल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे केदारनाथ धाम का बताया जा रहा है। कल केदारनाथ धाम के कपाट खुले है और शायद यह पहला वीडियो है जो वायरल हो रहा है। वीडियो में लाइन नजर आ रही है और सिर्फ लाइन ही दिख रही है। वीडियो बनाने वाला शख्स जितना दूर जाता है, उतनी दूर तक सिर्फ लाइन ही नजर आती है और वीडियो को देखकर लगता है कि यह तो आधी लाइन भी नजर नहीं आई है। एक बार आप भी वायरल वीडियो देख लीजिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर travels_famous_location नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई इससे ज्यादा लंबी लाइन तो पिछले साल थी। दूसरे यूजर ने लिखा- अक्टूबर में जाओ, मस्त दर्शन होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई रील वालों को साइड करके कितने बच रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- कुछ नहीं, रील बनानी है सभी को।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और दैनिक उजाला, लाइव इनकी पुष्टि नहीं करता है।

