Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

बीजेपी को एक और झटका, अब इन दो दिग्ग्जों ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। प्रदेश में 10 मई को होने वाले चुनाव में बीजेपी ने इस बार कई मंत्रियों और विधायकों को टिकट नहीं दिया है। इसके बाद नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे है। इस लिस्ट में एक और नेता का नाम जुड़ गया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के पूर्व विधायक विश्वनाथ पाटिल हेब्बल और भाजपा से टिकट के दावेदार अरविंद चव्हाण शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चित्तपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद चव्हाण ने भाजपा छोड़ दी और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार की मौजुदगी में शनिवार को बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए।

हेब्बल ने हाल ही में कलबुर्गी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि भाजपा चव्हाण जैसे अपने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही है, जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनके ऊपर एक बाहरी को तरजीह दी गई। भाजपा ने चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उपद्रवी मणिकांत राठौड़ को टिकट दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *