नई दिल्ली : राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लिखा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।”
BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है : राहुल गांधी
उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, “लोकसभा के 240 BJP सांसदों में से, हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। इनको पहचानना मुश्किल नहीं हैं, क्या उन्हें BJP की भाषा में ‘घुसपैठिए’ कहें ? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है।”
इसके अलावा उन्होंने कहा, “जो संस्थाएं अपनी जेब में रखते हैं, जो मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को तोड़-मरोड़ देते हैं – वो खुद ‘remote controlled’ हैं। उन्हें असली डर सच्चाई का है। क्योंकि निष्पक्ष चुनाव हो जाएं, तो आज ये 140 के पास भी नहीं जीत सकते।” वहीं, इससे पहले राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला बोला था।

