Breaking
Wed. May 6th, 2026

बंगाल में भाजपा की जीत के बाद बांग्लादेश से आया रिएक्शन, BNP के सूचना सचिव बोले- ‘हैरान हूं कि TMC की हार हुई’

  • बंगाल में भाजपा की जीत पर भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में चर्चा हो रही है, अब भाजपा की इस जीत पर पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी रिएक्शन सामने आया है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर के जीत हासिल कर ली है। वहीं, राज्य की सत्ता से 15 साल बाद तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की विदाई हो रही है। आपको बता दें कि भाजपा ने बंगाल चुनाव में 207 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, TMC सिर्फ 80 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। पश्चिम बंगाल चुनाव के इस परिणाम पर अब बांग्लादेश का रिएक्शन भी सामने आ गया है। बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी BNP के नेता ने टीएमसी की हार को स्तब्ध कर देने वाला मामला बताया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर बीएनपी के सूचना सचिव अजीजुल बरी हेलाल ने कहा- “मैं स्तब्ध हूं कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा। मैं विजेता पार्टी भाजपा और सुवेंदु अधिकारी को बधाई देता हूं। सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की यह जीत पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सरकार के बीच संबंधों को पहले की तरह सौहार्दपूर्ण बनाए रखेगी। मुझे उम्मीद है कि भारत और बांग्लादेश के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित होंगे।”

‘ममता बनर्जी तीस्ता बांध के निर्माण में बाधा थीं’

बीएनपी के सूचना सचिव अजीजुल बरी हेलाल ने आगे कहा, “पहले हमने देखा कि ममता बनर्जी ही तीस्ता बांध के निर्माण में बाधा थीं। अब, मेरी राय में, सुवेंदु के नेतृत्व में भाजपा की जीत के बाद, बांग्लादेश सरकार और मोदी सरकार द्वारा बेहद वांछित तीस्ता बांध समझौते को सुवेंदु की मदद से ही संभव बनाया जा सकता है। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। वैचारिक रूप से हम अलग हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर हम काफी हद तक एकमत हैं, जैसे तीस्ता बांध, बांग्लादेश और भारत के बीच सामान्य संबंध और अन्य मुद्दे।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *