Breaking
Mon. May 18th, 2026

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 10 की मौत:ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए

लखीमपुर-खीरी : लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मैजिक में 2 महिलाओं समेत कुल 10 लोग सवार थे। हादसे में सभी की जान चली गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक घिसटते हुए 10 फीट दूर जाकर रुकी। इसमें बैठे लोगों के सिर फट गए। एक शख्स का पूरा चेहरा फट गया। लोग सीट के बीच में ही फंस गए। दो लोग उछलकर बाहर रोड पर गिरे। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ से जा रहा था। इसे बहराइच से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। ट्रक तेज रफ्तार में था। अचानक बेकाबू हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अदलीसपुर गांव के पास हुआ।

मैजिक वाहन के अंदर बैठे लोग सीट के बीच में फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मैजिक वाहन के अंदर बैठे लोग सीट के बीच में फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक की टक्कर के बाद मैजिक वाहन में सवार 2 लोग उछलकर सड़क पर गिरे। उनके सिर फट गए। सड़क पर खून ही खून फैला गया।

ट्रक की टक्कर के बाद मैजिक वाहन में सवार 2 लोग उछलकर सड़क पर गिरे। उनके सिर फट गए। सड़क पर खून ही खून फैला गया।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर

खमरिया के सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया- पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीएचसी खमरिया के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया- हादसे के बाद 2 महिलाओं और 7 पुरुषों के शव यहां लाए गए थे। कई बॉडी बुरी तरह कुचल गई थी। एक गंभीर घायल पुरुष को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *