Breaking
Tue. Jun 16th, 2026

केरलम में CM समेत 21 मंत्री बनेंगे, सभी नाम फाइनल:इनमें कांग्रेस के 12, IUML के 5 विधायक

तिरुवनंतपुरम : केरलम में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार में CM समेत 21 मंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण से पहले रविवार को 20 मंत्रियों के नाम फाइनल हुए।

इनमें CM के अलावा 11 और मंत्री कांग्रेस से हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। केरल कांग्रेस, केरल कांग्रेस (जैकब), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और CMP (कम्युनिस्ट मार्क्सिस्ट पार्टी) से 1-1 मंत्री बनेंगे।

IUML के मुताबिक पार्टी विधायक परक्कल अब्दुल्ला को 2.5 साल बाद कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। हालांकि पार्टी ने यह नहीं बताया कि अब्दुल्ला को शामिल करने के लिए क्या किसी मंत्री को हटाया जाएगा।

UDF ने कांग्रेस विधायक तिरुवंचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनीमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाने का फैसला किया है। सतीशन ने कहा कि कैबिनेट में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखा गया है। शपथ ग्रहण 18 मई को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा।

14 मई: केरलम के नए सीएम के लिए सतीशन के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने केरलम के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद 14 मई को ऐलान किया था कि 61 साल के वीडी सतीशन राज्य के नए सीएम होंगे। वह पारावूर सीट से विधायक हैं।

घोषणा के बाद सतीशन 14 मई को ही केरलम के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था तिरुवनंतपुरम में 7 मई को मीटिंग की थी। पार्टी अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी से चर्चा के बाद तय किया गया कि केरलम CM वीडी सतीशन होंगे।

नाम के ऐलान होने का बाद सतीशन ने कहा था कि मैं इस पद को निजी उपलब्धि नहीं बल्कि दैवीय कृपा मानता हूं। मैं वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला समेत सभी नेताओं को अपने विश्वास में लूंगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *