Breaking
Sun. May 17th, 2026

यूपी में भीषण गर्मी, 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:कानपुर में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; पूर्वांचल में 20 मई से 3 दिन बारिश होगी

लखनऊ/वाराणसी/प्रयागराज/कानपुर : यूपी में आंधी-बारिश थमने के साथ ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पारा 45°C के करीब पहुंच गया है। रविवार सुबह से ज्यादातर शहरों में आसमान साफ है। तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने की वजह उमस का एहसास हो रहा है। कानपुर में सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर के जरिए पानी छिड़का जा रहा है।

मौसम विभाग ने आज 22 शहरों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। दिन में धूप की तपिश गर्मी बढ़ाएगी। अगले 5 दिनों तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। 20 मई से गर्मी और सख्त तेवर दिखाएगी। प्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में लू चलेगी।

बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। बांदा लगातार पांचवें दिन सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। आजमगढ़ सबसे ठंडा शहर रहा। जहां न्यूनतम तापमान 20.2°C रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। जब मानसून केरल से आगे बढ़ेगा, तभी सटीक तारीख का आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल, गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले एक हफ्ते पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा।QuoteImage

कानपुर में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सड़कों पर पानी की बौछारें डाली जा रही हैं। ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई जा सके।

कानपुर में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सड़कों पर पानी की बौछारें डाली जा रही हैं। ताकि लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई जा सके।

प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढकते दिखे।

प्रयागराज में हीटवेव के कारण स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और कपड़े से चेहरा ढकते दिखे।

गोरखपुर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में रोज के मुकाबले सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है।

गोरखपुर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऐसे में रोज के मुकाबले सड़कों पर भीड़ कम नजर आ रही है।

कैसा रहेगा मौसम?

  • 18 मई: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप निकलेगी। दोपहर में लू चल सकती है। हवा 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
  • 19 मई: कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दोपहर में लू चल सकती है।
  • 20 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  • 21 मई: पूर्वांचल के उत्तर पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा।
  • 22 मई: पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। लू चलेगी। पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

वाराणसी में 3 दिन लू का ऑरेंज अलर्ट, घाटों पर सन्नाटा

वाराणसी में सूरज के तेवर तल्ख हो चुके हैं। पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तीखी धूप बेहाल करने लगी है। लू और भीषण गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग ने 19 से 21 मई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *