Breaking
Wed. May 27th, 2026

शिकार बचाने के लिए बाघिन से भिड़ा बाघ; रणथंभौर टाइगर रिजर्व में दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हुए, टूरिस्ट ने कैमरे में कैद किया

सवाई माधोपुर : रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन-4 में अपने शिकार को बचाने के लिए बाघ, बाघिन से भिड़ गया। काफी देर तक दोनों के बीच खींचतान चलती रही। इसके बाद बाघिन आक्रामक हुई। बाघ को कदम पीछे लेने पड़े। बाघ के कब्जे से बाघिन शिकार लेकर आगे बढ़ गई। 26 मई को हुई यह पूरी घटना टूरिस्ट ने कैमरे में कैद कर लिया।

बाघिन को अपनी तरफ आता देख बाघ ने शिकार को कवर करने की कोशिश की।

बाघिन को अपनी तरफ आता देख बाघ ने शिकार को कवर करने की कोशिश की।

पलभर में बाघिन रफ्तार से शिकार पर झपटी। उसे बचाने के लिए बाघ उससे भिड़ गया।

पलभर में बाघिन रफ्तार से शिकार पर झपटी। उसे बचाने के लिए बाघ उससे भिड़ गया।

आक्रामक हुई बाघिन का सामना बाघ नहीं कर पाया और उसे पीछे हटना पड़ा। बाघिन शिकार लेकर चली गई।

आक्रामक हुई बाघिन का सामना बाघ नहीं कर पाया और उसे पीछे हटना पड़ा। बाघिन शिकार लेकर चली गई।

पहले से शिकार पर कब्जा जमाए था बाघ

26 मई की शाम सफारी के दौरान पर्यटक जोन नंबर-4 में मलिक तालाब के किनारे बाघ-बाघिन दिखे थे। बाघ पहले से शिकार पर कब्जा जमाए हुए था। उसे वह खा भी रहा था। तभी बाघिन (रिद्धि) वहां आ धमकी। उसने बाघ के शिकार पर झपट्‌टा मारा। बाघ ने अपना शिकार बचाने के लिए बाघिन से मुकाबला किया।

कुछ देर तक दोनों के बीच खींचतान होती रही। इस बीच बाघिन आक्रामक हुई और शिकार ले गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *