Breaking
Thu. May 28th, 2026

मथुरा में बवाल: परिक्रमा मार्ग पर आधे घंटे तक बरसीं गोलियां, श्रद्धालुओं में मची भगदड़; फायरिंग में दो घायल

  • मथुरा के महोली गांव में 84 कोस परिक्रमा के दौरान भंडारा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई

मथुरा : मथुरा के हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले और खुलेआम अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई को गोली लगी है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

महोली गांव का मामला

थाना हाई वे क्षेत्र के महोली गांव में पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह और गांव के रहने वाले चंद्रपाल के बीच 6 महीने पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि एक गुट के कुछ युवक सरेआम तमंचे से फायरिंग कर रहे हैं।

इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि एक गुट के कुछ युवक सरेआम तमंचे से फायरिंग कर रहे हैं।

आधा घंटे तक ईंट पत्थर चलने के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया।

आधा घंटे तक ईंट पत्थर चलने के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया।

गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए

गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए

ईंट पत्थरों से किया हमला

बुधवार को राजवीर और चंद्रपाल पक्ष में जमकर ईंट पत्थर चले। नगर निगम के वार्ड संख्या 59 के गांव महोली में हुए बबाल से अफरा तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ लगाने लगे। करीब आधा घंटे तक ईंट पत्थर चलने के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया।

परिक्रमार्थियों की सेवा को लेकर हुआ झगड़ा

गुरुवार को चंद्रपाल और उसके पक्ष के लोग अधिक मास में चल रही परिक्रमा में परिक्रमार्थियों के लिए प्याऊ लगाए हुए थे,इसी दौरान वहां पार्षद प्रतिनिधि राजवीर पक्ष पहुंच गया और केला आदि सामान वितरण करने लगा। यहां आपस में फिर कहासुनी हुई और फिर झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग होने लगी।

गांव में पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी करते हुए।

गांव में पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी करते हुए।

वीडियो हुआ वायरल

गांव में दोनों पक्ष सरे राह फायरिंग करने लगे। अवैध हथियारों से एक दूसरे पर गोली चलाई गईं। गोलियां चलने से ग्रामीणों के साथ साथ परिक्रमार्थियों में दहशत फैल गई। झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बबाल की सूचना मिलते ही एसएसपी श्लोक कुमार,एसपी सिटी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

6 आरोपियों को लिया हिरासत में

फायरिंग मामले में 6 लोग घायल हैं। जबकि 6 को हिरासत में लिया गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इन दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ था। पहले हुए झगड़े में पुलिस को क्या सूचना मिली,क्या कार्यवाही की गई। इसमें पुलिस ने क्या लापरवाही बरती। इसकी जानकारी की जा रही है। बुधवार को बाइक निकालने को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं गुरुवार को 84 कोस परिक्रमा में परिक्रमार्थियों के लिए भंडारा लगाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर झगड़ा हुआ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *