Breaking
Mon. Jun 1st, 2026

प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को दी बेरहम मौत, YouTube वीडियो देखकर शव को आरी और ग्राइंडर से काटा, फिर बोरी में भरा

  • यूपी के फतेहपुर में एक महिला ने यूट्यूब वीडियो देखकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बकेवर थाना क्षेत्र में लापता युवक विजय निषाद की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने के तरीके यूट्यूब वीडियो देखकर अपनाए थे। 

क्या है पूरा मामला?

ग्राम टिकरा निवासी विजय निषाद 8 मई 2026 को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक के किरन देवी से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने मामले की गहन विवेचना, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर किरन देवी और उसके पति कामता प्रसाद निषाद को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक और किरन देवी के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस संबंध से नाराज पति कामता प्रसाद ने पत्नी के साथ मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत प्रेमिका ने प्रेमी विजय को बहाने से हमीरपुर अपने घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद पति कामता प्रसाद ने दरवाजे के चौखट से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को छिपाया और रात में उसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया। शव को बोरे में भरने में दिक्कत आने पर उसके पैरों को आरी और ग्राइंडर से काटा गया। इसके बाद शव को कानपुर नगर क्षेत्र के जंगल में ले जाकर जला दिया गया। साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक का मोबाइल फोन, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, जूते और अन्य सामान भी अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए गए। 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव के अवशेष, मोबाइल फोन के अवशेष, जले हुए कपड़ों के टुकड़े, आरी, ग्राइंडर ब्लेड, मोटरसाइकिल समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। घटना के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को ₹25 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का बयान भी सामने आया है। 

बार-बार फोन करने से पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक विजय का उसके पड़ोसी के यहां रिश्तेदारी थी। इसके कारण वह अक्सर गांव आता-जाता था। संपर्क में आने से प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रेमी बार-बार उसके मोबाइल पर फोन करता था। पति को इसकी जानकारी होने के बाद घर में इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होने लगा। तंग आकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली और पति ने हत्या करने में उसका साथ दिया। बताया कि कुछ माह पूर्व किसी तीसरे के शक में आकर मृतक विजय ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया था। जो गुजरात प्रांत में रह रहे पति तक पहुंच गई। इसके बाद गुजरात की नौकरी छोड़कर गांव आ गया।

हत्या में और लोगों के शामिल होने का आरोप….
मृतक विजय निषाद के परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि हत्या में केवल दंपती ही नहीं अन्य लोग भी शामिल हैं। परिजन के मुताबिक जब वे बेटे की तलाश में मनकी गांव पहुंचे थे तो ग्रामीणों ने बताया कि विजय को कई लोग मिलकर पीट रहे थे। परिजनों का आरोप रहा कि आरोपी महिला गर्भवती है और उसके पति के पैर में रॉड लगी है ऐसे में दोनों अकेले पूरी घटना को अंजाम नहीं दे सकते हैं।

महिला ने घबराकर पुलिस का काटा फोन तो हुआ शक…
गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बकेवर पुलिस ने पहले विजय निषाद का फोन ट्रेस किया। उसकी लोकेशन बार-बार बदल रही थी। विजय की कॉल डिटेल निकाली तो इसमें आरोपी महिला किरन और विजय के बीच कई बार बातचीत के रिकॉर्ड मिले। पुलिस ने किरन को फोन किया तो वह घबरा गई और फोन काट दिया। पुलिस शक के आधार पर किरन के घर पहुंची और पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि विजय का किरन देवी से प्रेम-प्रसंग था। इसी बात को लेकर किरन के पति कामता प्रसाद निषाद उससे रंजिश रखता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 8 मई को किरन ने विजय को मिलने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद कामता प्रसाद ने लकड़ी की चौखट से विजय के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *