नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।
कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। एक मां ने बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग।

दिल्ली के मालवीय नगर में सुबह 8:50 बजे होटल फ्लरिश स्टे में आग लगी।

आग के बीच स्थानीय व्यक्ति वहां मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है।

एंबुलेंस पहुंचने से पहले स्थानीय लोग घायलों को उठाकर सुरक्षित जगह ले गए।

होटल के मेन गेट पर फर्स्ट फ्लोर से युवक नीचे कूदते नजर आए।

आग की लपटों से बचने के लिए एक विदेशी महिला कपड़े के सहारे नीचे गद्दे पर कूदी।

एक विदेशी शख्स ने चार मंजिल ऊपर से छलांग लगा दी। उसकी जान बच गई।

आग लगने के बाद एक विदेशी व्यक्ति जान बचाने के लिए बिल्डिंग के छज्जे पर खड़ा हो गया।

एक शख्स ने खुद को बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी जान भी बच गई।
एक अफ्रीकी महिला जान बचाने के लिए खिड़की से मदद की गुहार लगाते हुए।

फायर ब्रिगेड की टीम करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

आग लगने के बाद कुछ लोग धुएं के चलते बेहोश हो गए। रेस्क्यू टीम उन्हें एंबुलेंस तक ले गई।
दिल्ली में रेस्टोरेंट में आग, 21 की मौत: मरने वालों में कई विदेशी, 40 को बचाया

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी।

