Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

पीएम मोदी ने 91 एफएम ट्रांसमीटर का किया उद्घाटन, बोले – डिजिटल तकनीक का लाभ उठा रहे हैं युवा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 100वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहाकि, आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरूआत देश के 85 ज़िलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहाकि, अभी कुछ दिन बाद ही मैं रेडियो पर ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड करने जा रहा हूं। ‘मन की बात’ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामर्थ्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरंतर तकनीक के लोकतंत्रीकरण के लिए काम कर रही है। भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी ना हो। आधुनिक तकनीक तो सभी के लिए उपयोगात्मक और अफोर्डेबल बनाना, इसका एक बड़ा माध्यम है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *