Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

MP में 20 जून से पहले मानसून की एंट्री संभव:अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट; 9-10 को चल सकती है हीटवेव

भोपाल : केरलम के रास्ते देश में एंटर हुए मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार तक यह कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर गोवा पहुंच गया। जल्द मानसून महाराष्ट्र भी पहुंचेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश में अब मानसून की एंट्री 20 जून से पहले हो सकती है। इधर, तेज आंधी-बारिश के साथ प्रदेश में गर्मी भी बढ़ी है। 9 और 10 जून को उत्तरी हिस्से के जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी है।

इधर, प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से तेज आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। आंधी की वजह से पेड़ गिरने और टीनशेड भी गिरे। IMD (मौसम केंद्र) ने रविवार को भी करीब 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले शामिल हैं। आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

प्रदेश में पारे में बढ़ोतरी, नौगांव में 42.2 डिग्री

आंधी और बारिश के साथ शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी वाला मौसम भी रहा। नौगांव में पारा सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सागर में 41.5 डिग्री, दतिया में 41.4 डिग्री, खजुराहो-दमोह में 41 डिग्री, गुना में 40.6 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, खरगोन में 40.4 डिग्री, राजगढ़, टीकमगढ़-मंडला में 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के 5 शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 40.4 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 38.8 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और इंदौर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *