Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

राजस्थान में आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:टोंक में 2 इंच तक बरसात हुई; जानिए- कल कहां हीटवेव की चेतावनी

जयपुर : राजस्थान में रविवार को भी 12 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 8 जून को 7 जिलों में बारिश का और 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले शनिवार को बीकानेर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। टोंक में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। आंधी-बारिश के बाद इन एरिया में लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली।

वहीं, पश्चिमी राजस्थान बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर के एरिया में तेज गर्मी रही। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया। पश्चिमी राजस्थान जिलों में गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है।

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को तेज हवा के कारण वेयर हाउस के ऊपर लगे टिन शेड उड़कर करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में जाकर गिर गए।

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में शनिवार को तेज हवा के कारण वेयर हाउस के ऊपर लगे टिन शेड उड़कर करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में जाकर गिर गए।

टोंक में शनिवार शाम को करीब सात बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब दस मिनट तक बरसात हुई।

टोंक में शनिवार शाम को करीब सात बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब दस मिनट तक बरसात हुई।

टोंक में सबसे ज्यादा बारिश

शनिवार को बीकानेर में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाने के बाद तेज आंधी चलने के साथ तूफानी बारिश हुई। लूणकरणसर, बज्जू के एरिया में ओले गिरे।

्इसके बाद चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाई माधोपुर के एरिया में शाम तक मौसम में बदलाव हुआ और कई इलाकों में आंधी चलने के साथ बारिश हुई।

टोंक के निवाई एरिया में शनिवार को 65MM (2 इंच से ज्यादा) पानी बरसा। जबकि अलवर में 22MM, बीकानेर में 14.6MM बरसात हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *