Breaking
Tue. Jun 9th, 2026

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग,बच्चे समेत 4 की मौत:जलने के बाद सड़क पर तड़पते रहे, लोग देखते रहे; रिहायशी इलाके में थी फैक्ट्री

जयपुर : जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए।

मरने वालों में रहीम, रुबीन (15), अब्दुल वाहिद शामिल है। एक की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे नासीर खान (23) , समीर खान (30) , बिलाल (30) , आदिब (25) को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया।

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है।

विधायक बोले- क्या पुलिस को पता नहीं था?

विधायक अमीन कागजी ने कहा- रिहायशी इलाके में बारूद का गोदाम होने का क्या पुलिस को नहीं पता था। लोग भी किसके दबाव में है, जो बोल नहीं रहे हैं। फैक्ट्री किसकी है, किसकी नहीं, इस पर भी कोई जवाब नहीं है।

विधायक ने कहा कि अब जिम्मेदार कहेंगे मरने वाले राजस्थान के नहीं है, तो क्या जीवन उनका नहीं है। फेल्योर तो आपका है। अभी मैं यहां से एसएमएस हॉस्पिटल जाऊंगा और हादसे का शिकार हुए लोगों की जानकारी लूंगा।

आग से झुलसे लोग सड़क पर तड़पते रहे।

आग से झुलसे लोग सड़क पर तड़पते रहे।

आग लगने के बाद काम रह रहे लोग जलते हुए ही बाहर निकल आए7

आग लगने के बाद काम रह रहे लोग जलते हुए ही बाहर निकल आए7

आग के बाद फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ इकट्‌ठी हो गई।

आग के बाद फैक्ट्री के बाहर भारी भीड़ इकट्‌ठी हो गई।

लोग बोले- तीन-चार लोगों को बाहर निकाला, एक बच्चा तड़प रहा था

स्थानीय निवासी मोहम्मद जिया उल हक ने बताया कि फैक्ट्री से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर मेरा घर है। घर से आग की लपटें उठती दिख रही थी। पटाखे फटने की आवाज आ रही थी। आस-पड़ोस के लोग पहुंचे तो पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। पानी का टैंकर भी बुलाया।

तीन-चार लोगों को बाहर निकाला। एक बच्चा तड़प रहा था। एक व्यक्ति ने झुलसते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रशासन के लोग आगजनी के करीब 40 मिनट बाद पहुंचे।

विधायक अमीन कागजी बोले- हादसे के लिए सरकार जिम्मेदार

विधायक अमीन कागजी ने इस अग्निकांड के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आबादी इलाके में इस तरीके से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा रहा कि लोगों की जिंदगी चली गई।

लोग बोले- अंदर क्या काम होता था, पता नहीं

स्थानीय निवासी यामीन ने बताया कि वह फैक्ट्री के पास ही रहता है, लेकिन इसके अंदर किसका काम होता था, इस बारे में जानकारी नहीं है।

कलेक्टर बोले- जांच की जा रही

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि हादसे में 5 जने गंभीर झुलसे हैं, जिन्हें SMS हॉस्पिटल ले जाया गया है। डेथ को लेकर बाद में कंफर्म कर पाऊंगा। कोई ज्वलनशील होने के कारण आग लगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *