Breaking
Sun. Jun 14th, 2026

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा- पाटलिपुत्र स्टेशन पर पथराव-तोड़फोड़:ट्रेनें रोकीं, छात्रों का आरोप- व्यवस्थाएं सही नहीं थीं; पुलिस ने फायरिंग की, 6 गिरफ्तार

पटना : बिहार में आज सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया था। स्टेशन पर दुकानों, एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की। इसके चलते कांच के टुकड़े स्टेशन पर बिखर गए। IG जितेन्द्र राणा को हालात काबू करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी।

मौके पर पहुंचे पटना के DM डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के करीब हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हमने उनसे गुजारिश की कि वे हंगामा न करें और परीक्षार्थियों का सहयोग करें।

कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और तरह-तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

त्यागराजन ने यह भी बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन छात्रों को भी रोका, जो जाना चाहते थे। इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं। परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं।

छात्रों को ट्रेन से हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किया।

छात्रों को ट्रेन से हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायर किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों को कंट्रोल करने के लिए IG ने हवाई फायरिंग की।

प्रदर्शनकारी छात्रों को कंट्रोल करने के लिए IG ने हवाई फायरिंग की।

पथराव के बाद स्टेशन पर बिखरे पत्थर।

पथराव के बाद स्टेशन पर बिखरे पत्थर।

छात्रों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।

छात्रों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।

छात्रों की भीड़ पटरियों पर मौजूद थी। उन्होंने ट्रेन रोक ली। कई प्रदर्शकारी इंजन पर चढ़े नजर आए।

छात्रों की भीड़ पटरियों पर मौजूद थी। उन्होंने ट्रेन रोक ली। कई प्रदर्शकारी इंजन पर चढ़े नजर आए।

कैंडिडेट्स ने ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को रोका।

कैंडिडेट्स ने ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को रोका।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *