Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Adipurush Motion Poster: सीता नवमी पर सामने आया आदिपुरुष का नया पोस्टर

दैनिक उजाला डिजिटल डेस्क : माता सीता नवमी के अवसर पर टीम ‘आदिपुरुष’ ने ‘राम सिया राम’ के ऑडियो टीजर के साथ कृति सेनन का लुक रिलीज किया है। इस पोस्टर में कृति का रूप देखने लायक है। वो माता सीता सी पावन और सौम्य नजर आ रही हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर बेहद ही शानदार दिख रहा है। यह पोस्टर जब से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, तभी से लोगों के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। फैंस को यह पोस्टर बेहद ही खास और पावन लग रहा है। ज्यादातर लोग फिल्म के पोस्टर को लाइक करते हुए कमेंट बॉक्स पर ‘जय श्री राम’, ‘माता सीता की जय हो’, ‘जानकी जाने एक ही नाम, पतित पावन सीता राम’ जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष का यह नया पोस्टर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

सीता नवमी के अवसर पर ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स ने एक नए मोशन पोस्टर को लॉन्च किया है, जिसमें कृति सेनन हैं। कृति का रोल हिंदू पौराणिक कथा रामायण की सीता से प्रेरित है। इस क्लिप में जानकी के रूप में कृति का परिचय दिया गया है, जिसके बैकग्राउंड में मधुर ‘जय सिया राम’ बज रहा है। ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ को एक भव्य पैमाने पर रखा गया है और इसे ‘रामायण’ का एक रूप कहा जा रहा है। रिलीज से पहले फिल्म का न्यूयॉर्क में 2023 ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष’ से प्रभास और कृति सेनन के अलग-अलग ऑडियो और वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। इस बीच सीता नवमी के मौके पर प्रभास और कृति सेनन के साथ ही ‘राम सिया राम’ का ऑडियो टीजर रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों के सामने रखे गए इस ऑडियो टीजर को रिलीज करने के साथ इसके कैप्शन में मां सीता का वर्णन किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *