Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

पूर्णागिरि दर्शन को आई नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, नवजात की मौत

  • पूर्णागिरि दर्शन के बाद पीलीभीत से आई एक नाबालिग ने टनकपुर अस्पताल में एक अविकसित शिशु को जन्म दिया, जिसकी तुरंत मौत हो गई

टनकपुर : मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रही नाबालिग ने अविकसित शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद तुरंत शिशु की मौत हो गई। मामले को लेकर टनकपुर कोतवाली में अज्ञात आरोपित के विरूद्ध जीरो एफआइआर दर्ज की गई है।

मंगलवार को पीलीभीत जिले के अमरिया से चाचा-चाची के साथ आई 15 वर्षीय किशोरी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। मंदिर से लौटने के बाद रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे टनकपुर उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसने शिशु को जन्म दिया।

डीएनए जांच के लिए नमूना लिया

उप जिला अस्पताल की चिकित्सक डा. प्रभा जोशी ने बताया कि नाबालिग ने करीब छह माह के शिशु को जन्म दिया, लेकिन अविकसित शिशु की तुरंत मौत हो गई। उन्होंने बताया कि डीएनए जांच के लिए नमूना लिया गया है।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर टनकपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि मामले में जीरो एफआइआर की गई है। मामला पीलीभीत के जहानाबाद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण केस को संबंधित थाने को हस्तांतरित किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *