पलवल : हरियाणवी स्टेज डांसर-सिंगर से रेप मामले में होमगार्ड SI और पलवल सिविल अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा 2 हवलदारों के नाम भी एफआईआर में शामिल हैं।
लेडी सिंगर ने होमगार्ड SI मनोज कुमार पर शादी का झांसा देकर कई महीनों तक रेप का आरोप लगाया था। महिला ने कहा था- एक केस के सिलसिले में थाने गई थी। वहां एक पुलिसकर्मी ने उसे मनोज से मिलवाया।
मनोज ने मदद करने के लिए एक होटल में बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया गया। इसके बाद कई माह तक उसका शोषण किया गया। वहीं, आरोपी मनोज पहले से ही शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं।

पीड़ित महिला स्टेज डांसिंग के साथ सिंगिंग भी करती हैं।
थाने में एसआई से मुलाकात हुई: पलवल की रहने वाली लेडी स्टेज डांसर-सिंगर ने 4 जून को पलवल शहर थाने में शिकायत में कहा था- फरवरी में वह बेटी के साथ एक मामले को लेकर थाने गई थी। यहां महेंद्र नाम के एक पुलिसकर्मी ने उसकी मुलाकात होमगार्ड SI मनोज से कराई।- कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया: महिला के अनुसार, इसके बाद मनोज केस में मदद करने के बहाने घर आया। उसने कहा था कि फरीदाबाद के एक होटल में आ जाए, वहां किसी अधिकारी से मिलवाना है। होटल पहुंचने के बाद मनोज ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया।
- शादी का झांसा देकर महीनों तक रेप: महिला का कहना है कि बेहोशी की हालत में मनोज ने उसके साथ रेप किया। जब उसने मनोज की शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी शादी का झांसा देने लगा। इसके बाद कई महीनों तक उसके साथ रेप किया गया। महिला ने कहा- मुझे कुछ समय बाद पता चला कि मनोज पहले से शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं।

महिला ने बताया कि एसआई मनोज ने उसे सेक्टर- 2 के एक मकान में भी रखा।
केस में कैसे इनवॉल्व हुआ डॉक्टर
- दोस्त घर पर आकर शराब पी : महिला का कहना है कि मनोज, महेन्द्र हवलदार, अंकुर हवलदार, डॉ राजेश बार-बार उसके घर आते रहते थे। चारों यहां आकर शराब पीते थे। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो गंदी टिप्पणी करते थे। एक बार टोकने पर डॉ. राजेश ने उसका हाथ पकड़ लिया।
- 4 साल से स्टेज डांसर का काम : महिला ने बताया कि वह अपने पति से तलाक ले चुकी है। पिछले 4 साल से स्टेज डांसर और सिंगिग का काम कर रही है। अब इस केस के बाद उसका सारा काम बंद पड़ा हुआ है। महिला ने कहा, मनोज ने उसे सेक्टर- 2 के एक मकान में भी रखा। जहां उसका सिंगिग का सामान रखा हुआ था।

पलवल शहर थाना पुलिस ने एसआई समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मामल दर्ज
शहर थाना पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें गांव खानपुर फिरोजपुर झिरका होमगार्ड एसआई मनोज निवासी खानपुर निवासी मनोज सिंह, गांव मंढनाका निवासी हवलदार महेन्द्र, पलवल सरकारी अस्पताल के डॉ राजेश, गांव आलदोका निवासी हवलदार अंकुर का नाम शामिल है।
शहर थाना इंचार्ज जय भगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै।

