Breaking
Fri. Jun 19th, 2026

पत्नी के कपड़े फाड़े, सिर मुंडाया, पेशाब पिलाया:चेहरे पर कालिख पोती, हाथ-पैर बांधकर पीटा, बोला- जीजा-भांजे संग भागी थी

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। पति यही नहीं रुका, कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।

वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी को पेशाब पिलवाई। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरी घटना का अपने बच्चों से ही वीडियो भी बनवाया।

वीडियो में पति कहता है कि बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। बता दें कि दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी।

यह मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी पति जितेंद्र घसिया को सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कैरेक्टर पर शक में पति ने पत्नी की पिटाई की।

कैरेक्टर पर शक में पति ने पत्नी की पिटाई की।

पति ने पत्नी को बच्चे का पेशाब पिलाया।

पति ने पत्नी को बच्चे का पेशाब पिलाया।

पति ने पत्नी के बाल काटने के बाद रेजर से उसका सिर मुंडवा दिया।

पति ने पत्नी के बाल काटने के बाद रेजर से उसका सिर मुंडवा दिया।

सूरजपुर जिले के रूनियाडीह के रहने वाले जितेंद्र घसिया ने 20 साल पहले सूरजपुर के करंजी क्षेत्र की पीड़िता तारा से लव मैरिज की थी। उस समय तारा की उम्र करीब 17 साल थी।

शादी के बाद दोनों के 4 बच्चे हुए, लेकिन पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और तारा पति से अलग होकर पंडोपारा में रह रही थी। वह लोगों के घरों में काम करके अपना और बच्चों का गुजारा कर रही थी।

पीड़िता ने बताया कि 11 जून 2026 को वह अपने परिचित रमेश घसिया के घर आई थी, जिसने पहले भी उसकी जरूरत के समय मदद की थी। वहीं, 14 जून को पति जितेंद्र उसे खोजते हुए पंडोपारा पहुंच गया। वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने पत्नी से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पति ने पहले पत्नी के बाल काटे फिर रेजर से सिर मुंड दिया।

पति ने पहले पत्नी के बाल काटे फिर रेजर से सिर मुंड दिया।

पति ने पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल

वहीं, पति जितेंद्र ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले उसके जीजा और भांजे के साथ भाग गई थी। फिर साथ आकर रहने लगी। कुछ महीने पहले उसका पत्नी के साथ फिर विवाद हुआ।

इसके बाद पत्नी बच्चों को पति के घर रूनियाडी​ह में ही छोड़कर पंडोपारा चली गई। वहां वो पंडोपारा के रमेश घसिया के साथ रह रही थी। बताया जा रहा कि आरोपी पति रायपुर में काम करता है। उसका बड़ा बेटा 18 साल का है। एक बेटी 16 साल की है। तीसरी बेटी 14 और चौथा बेटा 12 साल का है।

पत्नी को बच्चों को सामने हाथ-पैर बांधकर पीटा।

पत्नी को बच्चों को सामने हाथ-पैर बांधकर पीटा।

पत्नी ने पति के खिलाफ की शिकायत

वारदात के बाद पीड़ित पत्नी ने पटना थाने में पति के खिलाफ शिकायत की। मामला सामने आने के बाद पटना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र घसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 351(2) और 85 के तहत अपराध दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलते ही FIR दर्ज की गई है। शुरुआती शिकायत में पीड़िता ने पेशाब पिलाने की बात नहीं बताई थी, लेकिन बाद में वायरल वीडियो और उसके बयान में यह बात सामने आई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *