Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

अब 28 जून को हाथरस आएंगे मुख्यमंत्री:पहले 23 जून को आना था, लखनऊ अग्निकांड के कारण स्थगित हुआ था शेड्यूल

हाथरस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब 28 जून को हाथरस का दौरा करेंगे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन फिर से सक्रिय हो गया है। पहले मुख्यमंत्री को 23 जून को हाथरस आना था, लेकिन लखनऊ में हुए एक हादसे के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था।

मुख्यमंत्री को 23 जून, मंगलवार को सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक जनसभा को संबोधित करना था। इस जनसभा से पहले उन्हें 486 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करना था।

यह कार्यक्रम इसलिए स्थगित किया गया था क्योंकि 22 जून को अलीगढ़ में एक जनसभा के दौरान उन्हें लखनऊ में हुए बड़े अग्निकांड की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे।

मिनट-टू-मिनट’कार्यक्रम का इंतजार

प्रशासन को अभी मुख्यमंत्री के 28 जून के दौरे का विस्तृत ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। पिछली बार के कार्यक्रम के अनुसार, उन्हें हाथरस में कुल 80 मिनट रुकना था, जिसमें एक घंटा जनसभा के लिए और शेष 20 मिनट शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों के लिए निर्धारित थे। सलेमपुर में जनसभा का स्थान पहले से ही तय है। प्रशासन अब नए कार्यक्रम के विस्तृत विवरण का इंतजार कर रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *