Breaking
Wed. Jul 8th, 2026

नौहझील स्थानांतरण पर बीईओ कौशल कुमार का सम्मान, बोले—बलदेव से जुड़ी यादें रहेंगी अमिट

दैनिक उजाला, मथुरा/बलदेव : खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार का स्थानांतरण नौहझील होने पर स्थानीय शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा बीआरसी बलदेव परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि बलदेव में बिताया गया कार्यकाल उनके जीवन की अविस्मरणीय स्मृतियों में हमेशा शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में दोबारा सेवा करने का अवसर मिला तो वह अवश्य बलदेव आना चाहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली तथा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में एआरपी गीता रावत, डॉ. जगदीश पाठक, सुजीत वर्मा, योगेश चौधरी, विश्वेन्द्र सिंह, राजकुमार, करतार सिंह, पंकज, कर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, संत कुमार, अजीत कुमार, प्रतीक मिश्र, दिनेश सिंह, संत कुमार, श्याम बाबू अग्रवाल, कुलरंजन शर्मा, महेश वर्मा, चंद्रभान सिंह, सोहन पहलवान, भगत सिंह आर्य, मनेंद्र सिंह, प्रीति, जीतू भरंगर, हरिश्चंद्र, मंगल छौंकर, डॉ. देव परिहार, धीरेन्द्र मिश्रा, पंकज, सुशील, चेतन शर्मा, देवेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *