नई दिल्ली : नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके।
दीपके ने इस घटना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- भूख हड़ताल पर बैठे स्टूडेंट्स बारिश में भीग रहे हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों से जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की परमिशन मांगी है।
उन्होंने दूसरे वीडियो में पुलिस पर तिरपाल लाने की कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। दीपके ने लिखा- महिला स्टूडेंट्स को पुरुष पुलिसवालों ने धक्का दिया।

जंतर-मंतर पर प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र और दीपके (सबसे दाएं)।

अभिजीत ने X पर लिखा कि टेंट नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स रेनकोट पहनकर सोना पड़ रहा है।

अभिजीत ने बताया कि बारिश के कारण जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के बिस्तर भीग गए हैं।
वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
- CJP परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं।
- वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से ज्यादा घटकर 59.4 किलो रह गया है।
- AISA के सदस्य और पूर्व JNU छात्र नेता ऋषिकेश की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीने में दर्द और हाथ-पैर सुन्न होने की शिकायत के बाद RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के साथ उनकी 11 दिन की भूख हड़ताल खत्म हुई, जबकि संगठन के चार अन्य छात्र अब भी अनशन पर हैं।

सोनम वांगचुक को पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं।
CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था
- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की उस टिप्पणी के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं।
- अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, इस ऑनलाइन अभियान को 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिला।
- 10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं।

