Breaking
Fri. Jul 10th, 2026

मोदी बोले-ऑस्ट्रेलियाई टी-20 लीग का ओपनिंग मैच भारत में होगा:चेन्नई में खेला जाएगा, भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला; पीएम न्यूजीलैंड रवाना

ऑकलैंड : ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश लीग (BBL) का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा। मुकाबला चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 12 दिसंबर को होगा। यह पहली बार होगा, जब किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच भारत में होगा।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मोदी अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे और आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे।

पीएम इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के शेन वॉर्न स्टैंड में गए।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के शेन वॉर्न स्टैंड में गए।

पीएम ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक माने जाने वाले 'रूबी द रू' (कंगारू कैरेक्टर) से मिले।

पीएम ऑस्ट्रेलिया का प्रतीक माने जाने वाले ‘रूबी द रू’ (कंगारू कैरेक्टर) से मिले।

पीएम ने युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ दिए।

पीएम ने युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की और उनकी जर्सी पर ऑटोग्राफ दिए।

BBL पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा

BBL के 15 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब लीग का कोई मैच ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने और लीग को वैश्विक पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

पीएम मोदी मेलबर्न से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड रवाना

पीएम मोदी अपने छह दिवसीय विदेश दौरे के आखिरी फेज में आज ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए। पीएम के दौरे की शुरुआत न्यूजीलैंड सरकार के साथ द्विपक्षीय बातचीत से शुरू होगी। इस दौरान दोनों देश फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) समझौते पर आगे की बातचीत करेंगे। इसके बाद पीएम एक बिजनेस इवेंट और स्पोर्टिंग इवेंट में शामिल होंगे।

इसके बाद ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय ने ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *