Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

सूर्यकुमार यादव की भारतीय T20I टीम में होगी वापसी, पूर्व कप्तान के लिए BCCI ने रखी एक शर्त

  • सूर्यकुमार यादव को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, अब उनकी वापसी को लेकर BCCI ने बड़ी जानकारी दी है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। उनकी जगह कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई थी। हालांकि, विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी है। इस बीच सूर्या की कप्तानी को लेकर खूब चर्चा हुई।

जिस सूर्या ने भारत को वर्ल्ड कप जिताया, उसे टीम से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब खबर सामने आ रही है कि सूर्या के लिए टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खुला हुआ है। पूर्व भारतीय कप्तान टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं लेकिन क्रिकेट बोर्ड ने उनके लिए एक शर्त रखी है।

सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम में हो सकती है वापसी

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि वे फिलहाल भारत के प्लान में सूर्या नहीं हैं। हालांकि, अगर वे घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो सेलेक्शन की रेस में बने रहेंगे।

सूर्या का कप्तानी में दमदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत हासिल करने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था। इसके बाद सूर्या को भारत की टी20 टीम की कमान मिली थी। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 52 टी20 मैचों में कप्तानी की और 42 मैचों में जीत हासिल की। इस दौरान 8 मैचों में उनकी कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जबकि 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका। उनकी कप्तान में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता, जहां टीम इंडिया तीसरी बार इस फॉर्मेट में चैंपियन बनने वाली पहली टीम बन गई।

भारत को मिली लगातार 6 हार

सूर्या की कप्तानी में भारत को जीत मिल रही थी लेकिन वे बल्ले से फ्लॉप थे। आईपीएल 2025 के बाद से उनका बल्ला नहीं चला। ऐसे में सेलेक्शन कमेटी ने कप्तानी से तो हटाया ही साथ में टीम से भी बाहर कर दिया। अय्यर टी20 टीम के नए कप्तान बने लेकिन उनकी अगुवाई में भारत ने 7 टी20 मुकाबले खेले और उसमें 6 मैचों में हार मिली। एक मैच बारिश की वजह से रद हो गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *