Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

महिला बोली- शादी के बाद पति ने रिलेशन नहीं बनाए:स्पर्म की जांच नहीं कराई; मुझे पीटकर घर से निकाला; गोरखपुर में 5 पर FIR

गोरखपुर : गोरखपुर में 30 साल की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी के बाद पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हर बार दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर दूरी बनाते रहे।

महिला के अनुसार, शक होने पर वह पति को लखनऊ के एक अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने को कहा। आरोप है कि पति ने सैंपल देने से इनकार कर दिया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने इलाज के नाम पर 5 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। साथ ही कहा गया कि जब तक 5 लाख रुपए नहीं लाओगी, घर में एंट्री नहीं मिलेगी।

पीड़िता की शिकायत पर गोरखनाथ थाने में 12 जुलाई की शाम करीब 5 बजे पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला ने बताया- जब मैं अपने पति से बात करने की कोशिश करती थी, तब वह कोई ना कोई बहना बना करके चले जाते थे।

महिला ने बताया- जब मैं अपने पति से बात करने की कोशिश करती थी, तब वह कोई ना कोई बहना बना करके चले जाते थे।

लखनऊ में हुई थी शादी, 15 लाख रुपए खर्च हुए थे

महिला ने बताया- मेरी शादी 19 नवंबर, 2021 को लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी में मेरे घर वालों ने करीब 15 लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन ससुराल पहुंचने के पहले दिन से ही मेरे साथ प्रताड़ना शुरू हो गई। मेरी जरूरतों का कोई ख्याल नहीं रखा जाता था।

सबसे बड़ी बात यह थी कि मेरे पति हमेशा मुझसे दूरी बनाकर रखते थे। जब भी मैं इसका कारण पूछती, वह कहते थे कि उनका दवा का कोर्स चल रहा है, पूरा हो जाएगा तो सब ठीक हो जाएगा। इसी तरह दो साल बीत गए, लेकिन उन्होंने कभी मेरे साथ पति-पत्नी की तरह संबंध नहीं बनाए।

इलाज की बात करने पर मारपीट की

महिला ने बताया- मेरे ससुर का पहले ही निधन हो चुका है। घर में सास, देवर, ननद और पति के मामा रहते हैं। मैंने कई बार इन लोगों से कहा कि पति का सही इलाज कराइए, लेकिन मेरी बात सुनने के बजाय मुझे गालियां दी गईं। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। इसके बाद मुझसे कहा गया कि मायके जाकर पिता और भाई से 5 लाख रुपए लेकर आओ, तभी इलाज कराया जाएगा।

पैसे लाने के लिए मुझ पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा। समाज और परिवार की बदनामी के डर से मैं सब कुछ चुपचाप सहती रही। लगातार प्रताड़ना के कारण मैं मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर होती चली गई।

भाई की शादी में अकेले मायके भेज दिया

महिला ने कहा- मई 2025 में मेरे छोटे भाई की शादी थी। ससुराल वालों ने मुझे अकेले ही गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। उन्होंने कहा कि तुम जाओ, हम लोग बाद में जेवर और कपड़े लेकर शादी में पहुंच जाएंगे। मैं किसी तरह घर पहुंच गई, लेकिन शादी में ससुराल से कोई नहीं आया। रिश्तेदारों ने जब सवाल किए तो मैंने पहली बार अपने पति की बीमारी और अपनी परेशानी के बारे में मायके वालों को बताया।

जांच के लिए पति ने दिए स्पर्म सैंपल

महिला ने कहा- मेरा भाई लखनऊ आया और सास व देवर से पति का इलाज कराने की बात की, लेकिन वे टालमटोल करते रहे। काफी कोशिशों के बाद 29 सितंबर 2025 को मैं पति को लखनऊ के मेट्रो हॉस्पिटल लेकर गई। वहां डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने को कहा, लेकिन मेरे पति काफी कोशिश के बाद भी सैंपल नहीं दे सके।

उन्होंने कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है और वह स्पर्म सैंपल नहीं दे पाएंगे। इसके बाद वह बिना जांच कराए ही अस्पताल से चले गए।

मां-बहन के साथ की गाली-गलौज की गई

महिला ने कहा- 19 जून 2026 को मेरी मां, भाई और दो बहनें लखनऊ स्थित मेरे ससुराल आए और सास व पति से बात करने लगे। तभी पति और सास गाली-गलौज करने लगे और मेरे मायके वालों के साथ मारपीट की। मुझे भी पीटा गया और घर से बाहर निकाल दिया गया। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि अगर दोबारा आए तो लूट के झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।

शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मैं दो साल तक ससुराल में रही, लेकिन इस दौरान मेरे पति हमेशा मुझसे दूरी बनाते रहे। जब मुझे इसकी असली वजह पता चली और मैंने इलाज की बात की, तो मेरे साथ और ज्यादा मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई।

गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया-

QuoteImage

महिला की शिकायत पर पति, सास, देवर, ननद समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *