Breaking
Thu. Jul 16th, 2026

ग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित तिलपता गांव में गुरुवार को नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। साकीपुर रोड पर जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई के दौरान पास में स्थित एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान अचानक भरभराकर गिर गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।

हादसे की चपेट में बिजली के पोल और बिजली तार भी आ गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना के समय भवन के आसपास कोई मौजूद नहीं था, इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुदाई के दौरान भवन के सामने से बड़ी मात्रा में मिट्टी हटाई गई, जिससे उसकी नींव कमजोर हो गई और कुछ ही देर में पूरा ढांचा ढह गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार विभागों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मलबा हटाने के साथ बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों ने लगाए लापरवाही के आरोप

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया की तिलपता में सड़क और नाला निर्माण का कार्य पिछले कुछ समय से चल रहा है। गुरुवार को जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान निर्माणाधीन दुकान और मकान के सामने से बड़ी मात्रा में मिट्टी हटाई गई, जिससे भवन की नींव कमजोर हो गई। कुछ ही देर बाद निर्माणाधीन ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *