नई दिल्ली : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा- प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन खत्म करें
नड्डा ने कहा, “मित्रों, आज सौरव के साथ हमारी तीसरी बैठक हुई। आज भी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने चार पॉइंट दिए और उनकी मांगों पर चर्चा हुई। सबसे पहली मांग थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, पांच बिंदुओं के प्रस्ताव पर हमारा कहना है कि परीक्षा सुधार के लिए चिंतन करेंगे और फिर इन्हें इसकी जानकारी देंगे।”
नड्डा ने कहा, “सरकार ने मांगों को मान लिया है। मेरा निवेदन है कि प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन खत्म करें।” इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया और कहा, “सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। इसलिए हम तुरंत प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हैं। आगे की जानकारी बाद में देंगे।”
सौरव दास ने कहा- सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया
सौरव दास ने कहा, हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया है। इसे लिखित में मंगलवार तक देने का आश्वासन मिला है। एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग पर भी सहमति बनी है। यह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। हमने सरकार के सामने पांच बिंदुओं का प्रस्ताव रखा है। शिक्षा सुधार पर चर्चा के लिए चार हफ्ते बाद फिर बैठक होगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि NEET से जुड़े आत्महत्या के मामलों में पीड़ितों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा।
आशुतोष रांका ने कहा- हमारी तीनों मांगें मान ली हैं
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पिछले कुछ दिनों में सरकार से तीन बार बातचीत हुई। हमारी तीन मांगे थी- धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर हुए केस वापस और भविष्य में कोई एक्शन न लिए जाएं। तीसरी डिमांड मृतकों को एक करोड़ मुआवजा देने की थी। आज कुछ देर पहले धर्मेन्द्र प्रधान जी ने इस्तीफा दे दिया। हमारी पहली मांग पूरी हो गई है। दूसरी मांग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR हटाने की थी, जिसे भी सरकार ने मान लिया है। 15-20 केस दर्ज हुए हैं, उनकी कॉपी सरकार हमारे साथ साझा करेगी। यह कॉपी तीन-चार दिन में मिल जाएगी। भविष्य में CJP की टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।




जंतर-मंतर पर भीड़ घटी, अभिजीत दीपके बोले- सोने जा रहा हूं
अभिजीत ने X पर एक पोस्ट में लिखा- थोड़ी देर के लिए सोने जा रहा हूं। आप सबसे थोड़ी देर में मिलता हूं।
इधर, प्रधान का इस्तीफे की बात जानने के बाद जंतर-मंतर से भीड़ छंटने लगी है।

